मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

जद यू विधायक बीमा भारती ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जद यू विधायक बीमा भारती ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

जद यू विधायक बीमा भारती ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

-लोकसभा चुनाव से पहले लालू ने नीतीश को दिया बड़ा झटका

पटना । बिहार में लोकसभा चुनावों के टिकट बंटवारे से पहले दल बदल का खेल शुरू है. जेडीयू से बीमा भारती ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि आरजेडी के टिकट पर पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगी। वैसे इसी सीट पर पप्पू यादव का भी नाम इंडिया गठबंधन की ओर से माना जा रहा था।नीतीश कुमार के विश्वास प्रस्ताव के दौरान भी बीमा भारती की भूमिका संदिग्ध थी। उनके अपहरण की चर्चा तेज थी। इस संबंध में जेडीयू के ही विधायक ने विधानसभा थाने में केस भी दर्ज करवाया था। हालांकि वो विधानसभा आईं तो उन्होंने कहानी कुछ और ही बयां की। उन्होंने बताया था कि पुलिस ने उनके पति को अरेस्ट कर लिया है और वो किसी तरह विधानसभा के विश्वासमत में शामिल हुईं हैं।बीमा भारती पूर्णिया के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं. साल 2000 में वो पहली बार रुपौली से निर्दलीय चुनाव जीती थी। 2005 में आरजेडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव चुनाव लड़ा और हार गईं। अक्टूबर 2005 के मध्यावधि चुनाव में जीती और जदयू में शामिल हो गई। तब से लगातार विधायक हैं। 2014 और 2019 में नीतीश कैबिनेट में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था. बीमा भारती के पति अवधेश मंडल दबंग छवि के हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें