मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

नीतीश के इंडी गठबंधन में जाने की बात का केसी त्यागी ने किया खंडन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर चल रही मतगणना के बीच जदयू के

राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश के एक बार फिर इंडी गठबंधन में

शामिल होने की चर्चा विपक्षी ने तेज कर दी है लेकिन जदयू के वरिष्ठ नेता

केसी त्यागी ने इसका खंडन किया है।

त्यागी ने कहा कि जदयू

एनडीए का सबसे भरोसेमंद सहयोगी है। नीतीश कुमार को लेकर चल रही बातें पूर्ण

रूप से भ्रामक हैं। उन्होंने शरद यादव के साथ जदयू नेताओं की वार्ता होने

की खबरों का भी खंडन किया है। साथ ही कहा है कि नीतीश कुमार एनडीए में ही

रहेंगे।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार को इंडी गठबंधन में फिर से

शामिल कराने की जिम्मेदारी एनसीपी प्रमुख शरद पवार को दी गई है। यह भी कहा

जा रहा है कि शरद ने जदयू के नेताओं से संपर्क कर इस दिशा में वार्ता की

है। अंतिम चरण के मतदान से पूर्व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया

था कि चार जून के बाद हमारे चाचा जी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से पलटी

मारेंगे।

उल्लेखनीय है कि जदयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर

रही है। जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही थी, जिसमें से 14 सीटों पर लीड कर

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें