मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू के युवा नेता कुनाल अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जदयू के युवा नेता कुनाल अग्रवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

पटना। जदयू के युवा नेता कुनाल अग्रवाल ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। शुक्रवार काे पटना स्थित पार्टी कार्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की उपस्थिति में उन्हाेंने पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर शकील अहमद खान, मदन मोहन झा, अनुराग चंदन समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।कांग्रेस में शामिल होते ही कुनाल ने कहा कि अब कांग्रेस के माध्यम से वे जनता, खासकर युवाओं और महिलाओं की आवाज़ बनेंगे और एक जिम्मेदार तथा सक्रिय नेतृत्व देंगे।उन्हाेंने गया के नगर विधायक सह मंत्री डॉ. प्रेम कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि 40 वर्षों से सत्ता में रहने के बावजूद गया बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। न सड़कें हैं, न नालियां, और न ही कोई विकास योजना। उन्होंने गया में "विकास के नाम पर शून्यता" का आरोप लगाया।कांग्रेस को बदलाव का वास्तविक विकल्प बताते हुए कुनाल ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर गया में हर मोहल्ले में सीसीटीवी, पक्की गलियां, स्वच्छ नालियां और सार्वजनिक पार्क बनाए जाएंगे। उन्होंने बिहार की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर भी चिंता जताई और कहा कि सरकारी संस्थान चरमराई हालत में हैं, जिससे आम जनता निजी संस्थानों में लुटने को मजबूर है।ब्रेन ड्रेन के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बिहार के प्रतिभाशाली युवा अवसरों के अभाव में राज्य से पलायन कर रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस सरकार बनने पर टैलेंट को राज्य में ही अवसर दिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें