मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू ने चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए पार्टी के थीम सान्ग का लोकार्पण एवं एलईडी प्रचार रथ को किया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।18वीं लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए जदयू ने पार्टी के थीम साॅन्ग का लोकार्पण एवं एलईडी प्रचार रथ को विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस प्रचार रथ के मध्यम से राज्य के गांव-कस्बों, गली-मोहल्लों में नीतीश सरकार की उपलब्धियों और जन हितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।

मौके पर मंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन जिन मुद्दों और उपलब्धियों को आधार बनाकर जनता के बीच जाएगी। उसकी पहली झलक इस थीम साॅन्ग के जरिए प्रदर्शित किया गया है। उन्होंने कहा कि नए दौर में चुनाव प्रचार का माध्यम भले ही आधुनिक हुआ हो लेकिन अपनी बातों को जनता तक पहुंचाने में आकर्षक गानों की भूमिका सबसे प्रभावी है।

मौके पर पार्टी के राष्टीय महासचिव सहराज्यसभा सांसद संजय कुमार झा, मंत्री अशोक चौधरी, राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, पूर्व मंत्री रंजू गीता सहित अन्य नेता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें