मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के नवादा में अपराधियों ने जदयू जिला सचिव को मारी गोली, पटना रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा। बिहार के नवादा जिला में अपराधियों ने रविवार को एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हिसुआ थाना क्षेत्र के ओड़ो गांव में जनता दल यूनाइटेड के जिला सचिव को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उन्हें चिंताजनक हालत में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।

ओड़ो गांव के रहने वाले जदयू के जिला सचिव अर्जुन यादव को अपराधियों ने तीन गोली मारी है। एक गोली अर्जुन यादव के जांघ में लगी है, वहीं दो गोली साइड से निकल गया। गोली मारने के बाद अपराधी आराम से फरार हो गए। अर्जुन यादव के द्वारा हल्ला किया गया तो गांव के लोग दौड़कर आए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली मारने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

इधर, अर्जुन यादव ने कहा कि उन्होंने गोली मारने वालों में से एक व्यक्ति को पहचान लिया है। उन्होंने बताया कि तीन की संख्या में अपराधी आए और फायरिंग करने लगे। गांव में सरस्वती पूजा को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, उसी को देखने के बाद वे अपने खेत की फसल को देखने के लिए गए थे, वहीं उन्हें गोली मारकर घायल किया गया है।

हिसुआ थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि गोली लगने की बात सामने आई है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है, उनका कोई विवाद भी चल रहा है। बताया गया है कि जांघ में गोली लगी है। नवादा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस घटना को आपसी दुश्मनी का परिणाम बताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें