मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

महिला की हत्या को लेकर जदयू और कांग्रेस विधायक आमने-सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व महिला के शव मिलने के बाद हुए भारी बवाल के बाद जदयू और कांग्रेस विधायक आमने-सामने आ गए हैं। मामले को लेकर जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने घटना के लिए नवगछिया एसपी को जिम्मेवार बताया और कहा कि जातिवाद के वजह से यह घटना हुई है।

जदयू विधायक गोपाल मंडल के बयान को लेकर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि इसे जाति का रंग देना बिल्कुल गलत है। मैंने भी सुना है वहां एक महिला दूध लेकर कहीं जाती है और फिर लापता हो जाती है। फिर उसकी हत्या होती है। पुलिस को इसकी कड़ी से कड़ी जांच करनी चाहिए। जो सत्य है उसको जनता के सामने लाना चाहिए। गोपाल मंडल ब्राह्मण और गंगोत्री जाति की बात कर रहे हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। हम आग्रह करेंगे विधायक से भी और सरकार से भी की जात-पात से ऊपर उठिए और जो इसमें दोषी है उसपर कड़ी कार्रवाई कीजिए।

उन्होंने नवगछिया एसपी पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर कहा कि बिना जांच के टिप्पणी कैसे कर सकते ।हैं गोपाल मंडल ने कह दिया कि सरकार ही भ्रष्ट है। आप जिस पार्टी में है वही भ्रष्ट है। ऐसा कैसे बोल सकते हैं। बिना जांच के किसी पर इल्जाम लगाना उचित नहीं है। इससे काम बाधित होता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें