मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

सरकारी आवास को लेकर जदयू ने लालू यादव को दी मोहमाया त्यागने की सलाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सरकारी आवास को लेकर जदयू ने लालू यादव को दी मोहमाया त्यागने की सलाह

पटना। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास खाली करने के भवन निर्माण विभाग के आदेश के बाद प्रदेश में सियासत गरमा गई है। विपक्ष इसे बदले की कार्रवाई बता रहा है, वहीं जदयू ने राजद अध्यक्ष लालू यादव को मोहमाया त्यागने की सलाह दी है।

जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता नीरज कुमार ने बुधवार को कहा कि उम्र के चौथे पड़ाव पर लालू यादव माया के चक्कर में पड़ गए हैं।

परिवार की माया ने उन्हें न्यायपालिका पहुंचा दिया और संपत्ति की माया के कारण उन्हें जेल जाना पड़ा। अब उन्हें सरकारी बंगले का माया घेर रहा है।

उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, "लालू यादव, मोह-माया जैसी चीजों से ऊपर उठिए। आपने संपत्ति की शानदार विरासत खड़ी की है। पार्टी को नेपथ्य में डाल दिया है। ऐसी स्थिति में जिस मकान में आप बीमार पड़े, जिस मकान में रहते आपको दमदार हार का सामना करना पड़ा हो, पारिवारिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा हो, माया मोह त्यागकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देश का पालन कीजिए।

दरअसल, बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने मंगलवार शाम को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनका सरकारी आवास 10, सर्कुलर रोड खाली करने का आदेश जारी कर दिया है। भवन निर्माण विभाग द्वारा उन्हें अब 39 हार्डिंग पार्क आवास आवंटित किया गया है।

इस आदेश के बाद लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "सुशासन बाबू का विकास मॉडल।

करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा? सेहत नहीं तो कम से कम उनके राजनीतिक कद का ही सम्मान रखते।"

राजद के नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बदले की भावना से आवास खाली कराया जा रहा है। यह आदेश भाजपा सरकार में अत्यधिक दखल का परिणाम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें