मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

कठुआ आतंकी हमले में बलिदान सीआरपीएफ जवान कबीर का गुरुवार को छिंदवाड़ा के पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के

छिंदवाड़ा जिले के सीआरपीएफ जवान कबीर दास उईके बलिदान हो गए। मंगलवार रात 8

बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था,

जिसमें गोली लगने से वे घायल हो गए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती

कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके पैतृक गांव में होगा। उनके निधन की खबर

से गांव में शोक की लहर है।

बलिदानी 35 वर्षीय कबीर दास

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की बिछुआ तहसील के ग्राम पुलपुलडोह के रहने

वाले थे। वे 2011 में बतौर कॉन्स्टेबल सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उनकी

चार साल पहले शादी हुई थी। परिवार में उनकी मां इंदरवति उईके, पत्नी ममता

उईके और छोटा भाई है और दो बहनों की शादी हो चुकी है। पिता का निधन हो चुका

है।

शहीद की मां इंदरवति उईके ने बताया कि आठ दिन पहले ही 20 दिन

की छुट्टी के बाद वे ड्यूटी पर लौटे थे। उनकी पोस्टिंग भोपाल में होने वाली

थी लेकिन इससे पहले ही उनके निधन की खबर आ गई। कबीर चार भाई-बहनों में

सबसे बड़े थे। उनसे छोटे भाई खेती करते हैं। उनकी अभी शादी नहीं हुई है।

मुख्य तौर पर कबीर के वेतन पर पूरा परिवार आश्रित रहता था। परिवार के पास

करीब छह एकड़ ही खेती है। कबीर के निधन की खबर मिलने के बाद छिंदवाड़ा सांसद

विवेक बंटी साहू और महापौर विक्रम अहाके उनके घर पहुंचे और परिवार को

ढांढस बंधाया।

उधर, छिंदवाड़ा से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने शोक

व्यक्त करे हुए ट्वीट किया, ''देशसेवा में आपके द्वारा दिए गए सर्वोच्च

बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा। समस्त छिंदवाड़ा वासियों को आप पर गर्व है।''

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें