मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

सीहोर के वीआईटी विश्वविद्यालय में फैली पीलिया, छात्रों ने किया हंगामा व तोड़फोड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीहोर के वीआईटी विश्वविद्यालय में फैली पीलिया, छात्रों ने किया हंगामा व तोड़फोड़

भोपाल/सीहोर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करीब भोपाल-इंदौर मार्ग पर सीहोर के वीआईटी विश्वविद्यालय में पीलिया फैलने की खबर के बाद छात्र गुस्से में आ गए और उन्होंने तोड़फोड़ करने के साथ आगजनी भी की है।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में अध्यनरत छात्र व्यवस्थाओं को लेकर लंबे अरसे से नाराज चल रहे हैं।

छात्रों का आरोप है कि लगातार समस्याओं से अवगत कराए जाने के बावजूद भी विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं देता।

इतना ही नहीं, साफ स्वच्छ पानी न मिलने से कई छात्र पीलिया से ग्रसित हो गए हैं। उस पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिया गया।

इसके बाद नाराज छात्रों का मंगलवार की देर रात को गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर की कई इमारतों में तोड़फोड़ शुरू कर दी तथा आगजनी भी की।

इसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने छात्रों के साथ मारपीट भी की; हालात बिगड़े तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र उससे भी दो-दो हाथ करने को तैयार हो गए। बाद में बड़ी तादाद में पुलिस बल बुलाया गया और विश्वविद्यालय में तैनात किया गया है।

दूसरी ओर बड़ी संख्या में छात्र विश्वविद्यालय छोड़कर अपने-अपने घरों को जा रहे हैं। बुधवार को स्थिति काबू में है और सुरक्षा बल उपद्रवी छात्रों पर नजर रखे हुए हैं। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन हालातों पर चिंता जताते हुए कहा है कि प्रदेश के बड़े शिक्षण संस्थान वीआईटी में व्यापक स्तर पर पीलिया फैल गया है।

भोपाल सहित आष्टा और सीहोर के अस्पतालों में विद्यार्थी भारी संख्या में भर्ती हैं। कई बच्चों के गंभीर होने का भी समाचार है।

उन्होंने आगे कहा कि यह शिक्षण संस्थान के साथ सरकार और सिस्टम की भी नाकामी है। मोटी फीस लेकर भी यदि संस्थान बच्चों को बेसिक सुविधाएं, स्वच्छ पानी और शुद्ध भोजन उपलब्ध नहीं करा सके, तो यह अपराध माना जाना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार बच्चों की आवाज़ को दबाना चाहती है। कांग्रेस न्याय की लड़ाई बच्चों को साथ लेकर लड़ेगी। हम अपने भविष्य को जाया नहीं होने देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें