मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

जापान: इजू द्वीप समूह में तूफान 'हैलोंग' का कहर, मछली पकड़ने गए शख्स की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जापान: इजू द्वीप समूह में तूफान 'हैलोंग' का कहर, मछली पकड़ने गए शख्स की मौत

टोक्यो। गुरुवार को टोक्यो के दक्षिण में इजू द्वीप समूह पर तूफान हैलोंग ने काफी कहर बरपाया। सरकार ने निवासियों को भूस्खलन और बाढ़ के प्रति सतर्क रहने को कहा है।

क्योदो न्यूज एजेंसी ने जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के हवाले से बताया है कि तूफान हैलोंग प्रशांत महासागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में बढ़ रहा है।

इसे देखते हुए जापानी राजधानी से लगभग 280 किलोमीटर दक्षिण में स्थित हचिजो द्वीप के लिए अलर्ट जारी किया गया।

दोपहर 2:30 बजे तक अलर्ट को घटाकर चेतावनी में बदल दिया गया था। एजेंसी ने हचिजो और छह अन्य द्वीप नगर के लिए तेज हवाओं और ऊंची लहरों की विशेष चेतावनी पहले जारी की थी। पूरे इलाके में तूफानी हवाओं, ऊंची लहरों और भारी बारिश की विशेष चेतावनी जारी की गई। स्थानीय निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का निर्देश पहले ही दे दिया गया था।

जापान तटरक्षक बल ने जहाजों को तूफान के अनुमानित रास्ते से दूर रहने की सलाह लोगों को दी, जबकि द्वीपों के लिए पहले ही उड़ानें और नौका सेवाएं स्थगित कर दी गई थीं।

आपातकालीन टीमें भी तैनात कर दी गई हैं।

एजेंसी के अनुसार, सुबह 7 बजे तक तीन घंटों में हचिजो में 207 मिलीमीटर बारिश हुई, जो इस क्षेत्र में अब तक की सबसे अधिक बारिश है।

मौसम के बदलते मिजाज के चलते क्षेत्र के सैकड़ों निवासियों को निकासी केंद्रों में शरण लेनी पड़ी। एजेंसी ने यह भी कहा कि गुरुवार सुबह हचिजो में 196.92 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

पुलिस ने बताया कि प्रशांत महासागर के सामने कनागावा प्रांत के ओइसो में मछली पकड़ रहे तीन लोग लहरों में बह गए, जिनमें से दो बच गए लेकिन एक की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि उस समय शहर में ऊंची लहरों और तेज हवाओं के लिए चेतावनी जारी की गई थी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस तूफान का असर कैलिफोर्निया में भी दिखेगा, जहां असामान्य रूप से तेज बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कैलिफोर्निया में यह कई दिनों तक चलने वाले तूफान का रूप धारण कर सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें