मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

सुनामी प्रभावित जापान के फुकुशिमा न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट से रेडियो एक्टिव पानी का रिसाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

टोक्यो,

9 फरवरी । जापान के सुनामी प्रभावित फुकुशिमा-दाइची फुकुशिमा

न्यूक्लियर एनर्जी प्लांट से रेडियो एक्टिव पानी का रिसाव हो रहा है।

हालांकि इससे किसी के हताहत नहीं हुआ है। यह जानकारी प्लांट के अधिकारियों

ने दी। रेडिएशन (विकिरण) की निगरानी से पता चला कि इस रिसाव का बाहरी

वातावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

संयंत्र का संचालन

करने वाली ‘टोक्यो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी होल्डिंग्स’ ने बताया कि दूषित

पानी से मुख्य रूप से सीजियम और स्ट्रोंशियम को हटाने के लिए डिजाइन की गई

शोधन मशीन ‘सेरी’ में वाल्व की जांच के दौरान बुधवार सुबह एक कर्मचारी को

इस रिसाव का पता चला। इसने कहा कि मशीन को रखरखाव कार्य के लिए बंद रखा गया

है। कंपनी ने कहा कि लगभग 5.5 मीट्रिक टन रेडियोधर्मी पानी का रिसाव हुआ

है, लेकिन रेडियोधर्मी पानी संयंत्र परिसर से बाहर नहीं निकल सका है। इसने

कहा कि रिसाव हुआ पानी कानूनी तौर पर छोड़े जाने योग्य सीमा से 10 गुना

अधिक रेडियोधर्मी था।

कंपनी के प्रवक्ता केनिचि तकाहरा ने

कहा कि रिसाव हुए पानी को पूरी तरह साफ किया गया है और इसके संपर्क में आई

मिट्टी को भी हटाया जा रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि मशीन में रिसाव कब

शुरू हुआ, लेकिन कंपनी ने कहा कि मंगलवार को निरीक्षण में कोई समस्या नहीं

पाई गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें