मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

जापान में स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट से पांच की मौत, सैंकड़ों प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

114 लोग अस्पताल में भर्ती, कई लोगों की किडनी में समस्या

टोक्यो। जापान में स्वास्थ्यवर्धक सप्लीमेंट लेने से पांच

लोगों की मौत होने के साथ ही सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। जानकारी के

मुताबिक 114 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और सैकड़ों लोगों ने

किडनी की समस्या की जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक

कोबायासी फार्मास्युटिकल ने पिछले हफ्ते अपने प्रोडक्ट को बाजार से वापस

लेने की घोषणा की थी। आरोप है कि कंपनी मामले में देरी की है। इस हेल्थ

सप्लीमेंट को खाकर कुछ लोगों में किडनी संबंधी समस्याएं पैदा हो गई हैं।

हालांकि, इसके पीछे के कारण का अबतक पता नहीं चल पाया है। कोबायाशी

फार्मास्युटिकल वर्षों से बेनिकोजी उत्पाद बेच रही है। पिछले तीन वर्षों

में दस लाख पैकेज बेचे गए हैं, लेकिन 2023 में उत्पादित प्रोडक्ट के साथ यह

समस्या सामने आई है। कंपनी ने कहा कि उसने पिछले साल 18.5 टन बेनिकोजी का

उत्पादन किया था।

कंपनी ने सप्लीमेंट सहित सभी उत्पादों को

वापस लिया है जिनमें बेनिकोजी शामिल है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी

है कि और मौतें हो सकतीं हैं। सप्लीमेंट्स को डॉक्टर के प्रिस्तक्रिप्शन

के बिना दवा दुकानों पर खरीदा जा सकता है। उन्हें आशंका है कि वापसी से

पहले इसे कुछ अन्य लोगों और विदेशी पर्यटकों ने खरीदा हो। कंपनी के अध्यक्ष

अधिकारी अकिहिरो कोबायाशी ने लोगों से माफी मांगी है। हालांकि अभी तक इससे

प्रभावित होने वाले कुल संख्या का पता नहीं चल सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें