मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

दो साल के भीतर गरीबी दूर करेंगे : प्रशांत किशोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर शनिवार को

मधेपुरा में पदयात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान तेज बारिश में भी

हजारों लोग प्रशांत किशोर को सुनने-मिलने के लिए आ रहे हैं। इसी बीच एक आम

सभा को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आपके इस प्यार का

कर्ज कभी नहीं चुका पाऊंगा। आप जो आज बारिश में भीग रहे हैं, उसे विकास में

बदलकर आने वाले दो बरस में आपकी गरीबी को समाप्त कर दिया जाएगा।

आप

प्रशांत किशोर पर भरोसा रखें। आपका आज बारिश में इस तरह से भीगना बेकार

नहीं जाएगा। जन सुराज की सरकार बनने के बाद आप देखेंगे कि आपके बच्चे, जो

रोजगार के लिए बाहर गए हैं, उन्हें वापस लाकर इसी बिहार में नौकरी दी

जाएगी। मैं आपसे वोट नहीं मांगने आया हूं, बस यह समझाने आया हूं कि इस बार

अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कीजिएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें