मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

हमारा प्रतिनिधि ऐसा हो, जो भागलपुर का चौतरफा करे विकास : सैयद हसन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भागलपुर, । खानकाह-ए- पीर शाह दमड़िया के सज्जादानशीं सैयद शाह

आलम फकरे हसन ने बुधवार को कहा कि भागलपुर एक ऐतिहासिक और कदीम शहर है।

पटना के बाद भागलपुर एक विकसित शहर के रूप में देखा जाता है। भागलपुर के

चौतरफा विकास के लिए शीघ्र एयरपोर्ट का बनना जरूरी है। इसके साथ ही मास्टर

प्लान के तहत फ्लाईओवर का बनना भागलपुर को स्मार्ट सिटी बनाने में मील का

पत्थर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि गंगा किनारे चंपानगर से लेकर

सबौर तक रीवर फ्रंट प्रोजेक्ट लाकर भागलपुर का सौंदर्यीकरण का बड़ा काम

किया जा सकता है। सैयद हसन ने कहा कि स्मार्ट सिटी के लिए आवश्यक है कि

मास्टर प्लान के तहत पुराने हो गए मार्केट कॉम्पलेक्स को नए सिरे से मॉडर्न

तर्ज पर मॉल की शक्ल पर विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस नेक और बड़े

काम के लिए भरपूर कोशिश करने का वचन दिया और कहा कि शाह मार्केट को मॉडर्न

तर्ज पर वे दोबारा से विकसित करेंगे ताकि बड़ी संख्या में और लोगों को

रोजगार मिल सके और ओल्ड हार्ट ऑफ द टाऊन शाह मार्केट भी नए तर्ज के साथ-साथ

स्मार्ट सिटी भागलपुर में एक नई पहचान के साथ बरकरार रह सके।

सैयद

हसन ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में हमें प्रजातंत्र का

वास्तविक लाभ उठाने का अवसर प्रदान हुआ है। यह पर्व एक ऐसा त्योहार है,

जिसमें हम भावना को त्याग कर विवेकशील होकर मतदान करते हैं और अपने सुनहरे

भविष्य के लिए पांच साल का पहरेदार या सेवक का चयन करते हैं। मौजूदा

प्रतिनिधि चाहे कांग्रेस के हों या जदयू के, हमें बहुत सोच समझकर निर्णय

लेते हुए इन्हें वोट देने होंगे। उन्होंने कहा कि वोट हम उनके पक्ष में

करें, जो भागलपुर के विकास के लिए पूरे अज्म-इरादे और काम करने के वादे के

साथ स्मार्ट सिटी को विकसित करने के लिए पूरी तरह से संकल्पित नजर आए। ऐसे

प्रतिनिधि को चुनने के लिए हमारे और आपके पास सोचने और समझने का मौका मिला

है। जो हमारे उम्मीद और सपनों को साकार करेगा।

उन्होंने कहा कि

जिनमें भागलपुर का चौतरफा विकास कर कुशल नेतृत्व साबित करने का पूरा जज्बा

हो। निश्चित रूप से हमें उनके पक्ष में मतदान करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें