कल्पना सोरेन ने जेल में हेमंत से की मुलाकात, कहा- 18 वर्षों में पहला अवसर जब जन्मदिन पर साथ नहीं हैं पति

कल्पना सोरेन ने जेल में हेमंत से की मुलाकात, कहा- 18 वर्षों में पहला अवसर जब जन्मदिन पर साथ नहीं हैं पति
रांची: रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने रविवार को मुलाकात की। दरअसल 3 मार्च को कल्पना सोरेन का जन्मदिन है जिसे लेकर वह हेमंत सोरेन से मिलने पहुंची थी। आवश्यक कार्य के बाद वह अपने पति हेमंत सोरेन से मिली और उनसे शुभकामनाएं लीं। हेमंत सोरेन की तरफ से कल्पना सोरेन को जन्मदिन के अवसर पर जेल में एक गुलदस्ता भी दिया गया। मुलाकात के बाद कल्पना सोरेन ने एक पोस्ट करते हुए यह लिखा है कि 'आज मेरे जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी से जेल में मुलाकात की। हेमंत की तरफ से अप्रीतम पुष्प गुच्छ भी उन्हें मिला है। कल्पना ने ये भी अभी लिखा है कि '18 वर्षों में यह पहला अवसर है जब जन्मदिन के अवसर पर हेमंत जी परिवार के साथ नहीं हैं।' कल्पना ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए लिखा है कि 'केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र की वजह से भले ही हेमंत जी को अपनी जनता से दूर हुए एक महीने से अधिक हो गए हैं। लेकिन जेल में रहने के बावजूद भी हेमंत सोरेन हरपल झारखंड और झारखंडियों के बारे में ही सोचते रहते हैं।





