मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

जन सुराज की व्यवस्था में मिलेगी पलायन कर चुके युवाओं को 10-12 हज़ार रुपए की नौकरी:प्रशांत किशोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फारबिसगंज/अररिया,। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिन के

दौरे पर अररिया पहुंचे। अररिया की धरती से प्रशांत किशोर ने तीन बड़े ऐलान

किए। प्रशांत किशोर ने कहा कि जन सुराज का पहला संकल्प है कि जब ये

व्यवस्था 2025 में बनेगी तो साल भर के अंदर नाली-गली बने या न बने, स्कूल

अस्पताल बने या न बने, जो लड़के मज़दूरी करने के लिए बाहर गए हैं उन्हें और

बेरोज़गारों को बिहार में ही 10-12 हज़ार रुपए का रोज़गार दिया जाएगा।

दूसरा

संकल्प लोगों ने बताया कि बच्चों को बेहतर तालीम देना है। 15 साल से ऊपर

की उम्र के बच्चों के लिए हर प्रखंड में कम से कम 5 विश्वस्तरीय विद्यालय

बनाए जाएंगे, ताकि गरीब से गरीब लोगों का बच्चा भी बेहतर तालीम हासिल कर

सके। तीसरी बात लोगों ने कही कि 60 साल से ऊपर के उम्र के लोगों को बिहार

सरकार 400 रुपए की भीख दे रही है। जन सुराज ने तय किया है जिस दिन ये

व्यवस्था बनेगी उस दिन 60 साल से अधिक उम्र के पुरुषों और महिलाओं को कम से

कम 2 हज़ार रुपए मासिक पेंशन की व्यवस्था की जाएगी।

अब आप लोगों

को बताना है कि आपको चार किलो अनाज चाहिए या अपने बच्चों के लिए रोज़गार

चाहिए? इसपर लोगों ने हाथ उठाकर रोज़गार कहा। प्रशांत किशोर ने सवाल पूछा

कि आपको अपनी जाति का नेता चाहिए या अपने बच्चों के लिए के लिए शिक्षा

चाहिए? इसपर लोगों ने हाथ उठाकर शिक्षा कहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें