मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर के रियासी में सेना ने तलाशी अभियान शुरू किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में कल हुए आतंकी हमले के

बाद सेना ने मोर्चा संभालते हुए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है।

आतंकियों के सघन वन क्षेत्र में छुपे होने की आशंका के मद्देनजर ड्रोन का

इस्तेमाल किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि रियासी में उत्तर

प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर किए गए हमले में 10 लोगों की

जान चली गई और 33 अन्य घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को स्थिति पर लगातार नजर रखने और

प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उपराज्यपाल ने कहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की तलाश के लिए

संयुक्त अभियान शुरू किया है। हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें बख्शा नहीं

जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने भी उपराज्यपाल मनोज

सिन्हा और पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन से बात कर हालात की जानकारी ली है।

शाह ने कहा है कि इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें