मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर: अवैध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नागरोटा में होटल को किया सील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर: अवैध गतिविधियों के चलते पुलिस ने नागरोटा में होटल को किया सील

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नागरोटा इलाके में एक होटल को कथित अवैध गतिविधियों के चलते सील कर दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने गुरुवार को नागरोटा के बान स्थित ‘होटल गपशप’ को परिसर में अवैध गतिविधियों के आरोपों के मद्देनजर सील कर दिया। आवासीय क्षेत्र में स्थित इस होटल का कथित तौर पर युवा जोड़ों (कपल) को कमरे उपलब्ध कराने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही थी और सार्वजनिक नैतिकता पर सवाल उठ रहे थे।

इलाके से मिली रिपोर्टों के अनुसार, इस स्थिति से जनता में असंतोष फैल गया था और सार्वजनिक शांति और व्यवस्था के लिए संभावित खतरा पैदा हो गया था। नागरोटा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) और नागरोटा के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की संयुक्त टीम ने होटल का सत्यापन किया।

जांच के दौरान, दो युवा दंपतियों को होटल में कमरे बुक किए हुए पाया गया। दंपतियों और मौके पर मौजूद होटल कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

कथित गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए, कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने होटल को सील करने का आदेश दिया।

इसके अलावा, होटल के मालिक, प्रबंधक और हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126 और 170 के तहत निवारक कार्रवाई शुरू की गई।

विश्वसनीय पुलिस सूत्रों के अनुसार, होटल के मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

बान के स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि आस-पास के लोग लंबे समय से एक भोजनालय की आड़ में चल रही कथित प्रतिबंधित गतिविधियों को लेकर चिंतित थे।

अधिकारियों ने बताया कि असामाजिक और अनैतिक गतिविधियों को रोकने के अलावा, पुलिस की जिम्मेदारियों में सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना और सामाजिक जिम्मेदारी निभाना भी शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें