मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर: पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सेना की ली गई मदद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर: पेंट गोदाम में लगी भीषण आग, सेना की ली गई मदद

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के कनली बाग स्थित एक पेंट की दुकान में भीषण आग की घटना सामने आई है।

कनली बाग स्थित बीके ट्रेडर्स के पेंट गोदाम में लगी आग पर 3 घंटे चले अभियान के बाद काबू पा लिया गया। इस अभियान में दमकल की सात गाड़ियां शामिल थीं। रेस्क्यू अभियान में सेना और पुलिस की भी मदद ली गई। इस घटना में चार स्थानीय युवक घायल हो गए।

सोपोर मुख्यालय के प्रभारी मजीद ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गलत तरीके से गाड़ी और बाइक पार्क करने की वजह से हमें परेशानी हो रही थी। आग पर काबू पाने के लिए लोगों ने हमारी मदद की। उन्होंने बताया कि बारामूला से तीन, सोपोर से दो, संग्रामा से एक और दरियाव में हमने दो फायर पंप इंस्टॉल किए, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

मजीद ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। रेस्क्यू अभियान खत्म होने के बाद आग लगने की वजह का पता लगाएंगे। पेंट की दुकान होने की वजह से आग पर काबू पाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। सेना और पुलिस के जवानों ने आग बुझाने में हमारी मदद की। आग पर काबू पाने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लगा।

इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के देवास में भी एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस घटना के बाद देवास के जिला प्रशासन ने कमर कस ली। प्रशासन की ओर से जिलेभर में संचालित हो रही सभी पटाखा फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल शुरू की गई।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच की थी।

राजस्थान के कोटा में 17 मई को राजधानी एक्सप्रेस के एक एसी बोगी में भी आग की घटना हुई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना के बाद रेलवे की ओर से देशभर में कोचों और रेलवे से जुड़े फायर सेफ्टी सिस्टम की जांच शुरू की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें