मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

जम्मू-कश्मीर : रियासी में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जम्मू-कश्मीर : रियासी में बादल फटने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

रियासी। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शुक्रवार रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर बादल फटने के कारण एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

पूरा मामला रियासी के माहौर इलाके का है, जहां शुक्रवार रात बादल फटने की घटना हुई। बताया जा रहा है कि रात के समय एक परिवार अपने घर में सो रहा था। इस दौरान बादल फटने की वजह से आए मलबे में परिवार के लोग दब गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया और सभी शवों को बाहर निकाला।

स्थानीय विधायक माहौर मोहम्मद खुर्शीद ने पत्रकारों से बात करते हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "यह बहुत दुख की बात है। इतनी तेज बरसात और तूफान मैंने आज तक नहीं देखा है। मेरे क्षेत्र का एक मकान शुक्रवार रात को बादल फटने की चपेट में आ गया है। इसमें नजीर अहमद (करीब 37 वर्ष) और उनकी पत्नी वजीरा बेगम (करीब 35 वर्ष) के साथ-साथ दंपति के पांच बच्चे अपने मकान में सो रहे थे।"

उन्होंने बताया, "इस दौरान रात में भीषण बारिश हुई और बादल फट गया। बादल फटने के बाद जितना भी मलबा था, पूरा का पूरा उनके मकान पर जा गिरा। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ। सातों शव मलबे से निकाल लिए गए हैं।"

खुर्शीद ने बताया, "इस हादसे में बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे पर जितना अफसोस किया जाए, उतना कम है। हादसे में जान गंवाने वाले लोग बहुत गरीब थे और रात में सोते हुए ही उनकी मौत हो गई। मैं घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन भारी बारिश की वजह से सारे रास्ते बंद हैं। भदौरा ब्रिज बह चुका है, सारी रोड बंद पड़ी हुई हैं। हम सरकार से उनको मदद दिलाने के लिए पूरी कोशिश करेंगे और राहत बचाव कार्य तेज करेंगे। उनके परिवार में कोई बचा नहीं, लेकिन जो भी भाई-बहन होंगे, उनसे संपर्क करेंगे।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें