मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

विभिन्न मांगों को लेकर छात्र राजद ने जलाया कुलपति का पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विभिन्न मांगों को लेकर छात्र राजद ने जलाया कुलपति का पुतला

भागलपुर। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के सामने प्रदर्शन किया और कुलपति प्रो डॉ जवाहर लाल का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों में कुलपति के आदेश पर वन नेशन वन इलेक्शन पर परिचर्चा कराई जा रही है, जिसका विरोध युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता कर रहे हैं।इन लोगों का कहना है कि वन नेशन वन इलेक्शन राजनीतिक मुद्दा है। वहीं जनसंख्या वृद्धि पर भी चर्चा होनी चाहिए इसके साथ ही समाज से जुड़े अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जानी चाहिए लेकिन कुलपति के द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है और वह अपने मन के अनुसार यह सब करवा रहे हैं।छात्रों का कहना है कि कुलपति से पूछे जाने पर वह राजभवन का निर्देश बता रहे हैं। अगर राजभवन का भी यह निर्देश है तो अन्य विषयों पर क्यों नहीं परिचर्चा कराई जा रही है। प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में युवा राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें