मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

आपरेटर की मनमानी से पानी की आपूर्ति छह माह से बंद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आपरेटर की मनमानी से पानी की आपूर्ति छह माह से बंद

भागलपुर। जिले के सन्हौला प्रखंड स्थित सिलहन खजुरिया पंचायत में विकास के सरकारी दावे फेल नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल योजना बेलडीहा गांव के वार्ड नंबर 11 में पिछले छह महीनों से पूरी तरह ठप पड़ा है।पानी सप्लाई बंद होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में हर महीने 100–150 रुपये निजी बोरिंग वाले को देने पड़ रहे हैं, तभी उन्हें पानी मिल पाता है। बेलडीहा गांव की महिला दुखनी खातून, अफसाना खातून, छोटी देवी, राधा देवी ने बताया कि टंकी से पानी सप्लाई बंद होने से 50 से 60 घरों में पानी की भारी किल्लत है, पानी सप्लाई करने वाले आपरेटर पर महिलाओं ने आरोप लगाया कि आपरेटर अपनी मनमानी करता है। जब उसको पानी की जरूरत होती है तो वह। मोटर चला कर अपना काम कर लेते हैं लेकिन हमलोगों के इधर पानी सप्लाई नहीं करता है। जब बोलते हैं कि हमलोगों के इधर पानी सप्लाई क्यों नहीं कर रहे तो कहता है कि मोटर खराब है।जनप्रतिनिधि से लेकर विभागीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर जब से नाले की निर्माण हुआ तभी से नाले की साफ-सफाई सफाई भी नहीं किया गया है। जिससे नाले में जहां-तहां कचरा और गाद जम गई है। जिसके कारण गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है। कीचड़ और गंदगी से लोगों का आवागमन प्रभावित है और बच्चे अक्सर फिसल कर गिर जाते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधि और संबंधित विभाग समस्याओं को लेकर पूरी तरह उदासीन हैं। पीएचईडी विभाग के जेई से जब फोन पर बात किया गया तो उन्होंने कहा कि आपरेटर का नंबर लेकर बात करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें