मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

भारत के लिए आसियान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकताः विदेश मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने शुक्रवार को

लाओस में कहा कि आसियान (दक्षिण पूर्व एशियाई देशों का संघ) भारत की एक्ट

ईस्ट पॉलिसी और उसके बाद बने इंडो-पैसिफिक विजन की आधारशिला है। हमारे लिए

आसियान के साथ राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विदेश

मंत्री ने आज वियनतियाने, लाओस में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की बैठक

में भाग लिया। जयशंकर 10 देशों के आसियान समूह की बैठक में भाग लेने के लिए

यहां आए हैं।

अपने शुरुआती वक्तव्य में जयशंकर ने कहा कि भारत

आसियान और ईएएस मंचों को कितनी प्राथमिकता देता है, यह पिछले साल हमारे

अपने जी20 शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रधान मंत्री मोदी की जकार्ता

यात्रा से स्पष्ट है। उन्होंने 12-सूत्री योजना की घोषणा की थी, जिस पर

काफी हद तक काम किया गया है।

विदेश मंत्री ने एक्स पर बताया कि आज

सुबह वियनतियाने, लाओस में आसियान-भारत विदेश मंत्रियों की सार्थक बैठक में

भाग लिया। डिजिटल, रक्षा, समुद्री, कनेक्टिविटी, सुरक्षा, स्वास्थ्य और

पारंपरिक चिकित्सा और सांस्कृतिक विरासत संरक्षण भारत-आसियान सहयोग के लिए

प्राथमिकता वाले क्षेत्र बने हुए हैं। साथ ही म्यांमार की स्थिति, संचार की

समुद्री लाइनों को खुला और मुक्त रखने, आसियान और एओआईपी पर क्वाड के

दृष्टिकोण और गाजा में संघर्ष के बारे में भी बात की। भारत आसियान के साथ

व्यापक रणनीतिक साझेदारी को लागू करने में हुई प्रगति और क्षेत्र के लिए

हमारे दृष्टिकोण में बढ़ते तालमेल को महत्व देता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें