मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:00 · नई दिल्ली संस्करण

स्वतंत्रता दिवस से पहले जयशंकर ने थामा तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्वतंत्रता दिवस से पहले जयशंकर ने थामा तिरंगा, 'हर घर तिरंगा' अभियान में हुए शामिल

नई दिल्ली। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले 'हर घर तिरंगा' अभियान में देशभर से लोग जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में विदेश मंत्री एस जयशंकर भी गुरुवार को इस अभियान का हिस्सा बने।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने आवास पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक तस्वीर 'एक्स' पर शेयर की। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा "हर घर तिरंगा।"

विदेश मंत्रालय ने भी जयशंकर की पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, "हर दिल में तिरंगा, हर घर में तिरंगा।"

'हर घर तिरंगा' अभियान आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया था।

इसका मकसद नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज लगाने और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है।

अभियान की सोच यह थी कि अब तक लोगों का राष्ट्रीय ध्वज से रिश्ता ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। इसे व्यक्तिगत गर्व और सम्मान की अभिव्यक्ति बनाने के लिए लोगों को घर-घर तिरंगा लाने के लिए कहा गया।

इससे तिरंगा देश से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक बने और साथ ही राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के प्रति सामूहिक संकल्प को भी दर्शाए।

इस साल 'हर घर तिरंगा 2026' को 'वंदे मातरम के 150 साल' की भावना को समर्पित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाने और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी।

इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने कहा था, "15 अगस्त को गौरव के साथ मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें, विकसित भारत का संकल्प लें।

हर घर तिंरगा, घर घर तिंरगा, हर मन तिंरगा।" उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "आइए, हर घर तिरंगा को हर घर का उत्सव बनाएं।"

वहीं, 'एक्स' पर पीएम मोदी ने लिखा था, "हमारा तिरंगा हमारा गर्व है और देश के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ देने की प्रेरणा का स्रोत है।"

उन्होंने कहा था, "आइए 'हर घर तिरंगा' आंदोलन में उत्साह से भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराएं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें