मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर : तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जयपुर : तेज रफ्तार थार ने तीन बाइकों को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान के जयपुर के चोमू इलाके में बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक तेज रफ्तार थार वाहन ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी, जिससे एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चोमू थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के अनुसार, यह घटना रामपुरा पुलिया के पास तड़के लगभग 3 बजे हुई। पीड़ित सीकर जिले में खाटूश्याम मंदिर में दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया, "तेज गति से चल रही एक थार ने नियंत्रण खो दिया और आगे चल रही तीन बाइकों को टक्कर मार दी। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।"

टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिलें थार के नीचे कुचल गईं। स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालात गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, एक महिला समेत तीन घायलों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

पुलिस ने बताया कि सभी सातों पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य थे और जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र के नांगल जैसा बोहरा के निवासी थे।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), जो कि अब जयपुर के वैद्यजी का चौराहा के पास रहते थे।

वाराणसी निवासी सुनील श्रीवास्तव (50), जयपुर के ब्रजवाड़ी कॉलोनी निवासी लकी श्रीवास्तव (30) और श्वेता श्रीवास्तव (26) के रूप में हुई है।

तीनों घायलों का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल थार वाहन को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना का कारण तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाना बताया जा रहा है। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें