मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

जयपुर : चाकसू में कार की ट्रेलर से टक्कर, मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जयपुर : चाकसू में कार की ट्रेलर से टक्कर, मध्य प्रदेश के 5 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के चाकसू क्षेत्र में कोटा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-52) पर शनिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना सुबह करीब 5:30 बजे चाकसू के तिगारिया मोड़ के पास हुई, जब मध्य प्रदेश के जबलपुर से जयपुर की ओर आ रही एक कार आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

चाकसू पुलिस स्टेशन के एसएचओ मनोहर लाल मेघवाल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार चालक को संभवतः झपकी आ गई थी, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गया।

हादसे में एक महिला सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान अखिलेश श्रीवास्तव की पत्नी रेशमा श्रीवास्तव, पीयूष राय, राहुल तथा ड्राइवर अनुराग के रूप में हुई है। पांचवें मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

सभी मृतक मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे और किसी निजी कार्य से जयपुर आ रहे थे।

दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दुर्घटना राहत दल मौके पर पहुंचे।

क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। सभी शवों को चाकसू उप-जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है।

परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें