मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट शनिवार को जारी कर दिया है। झारखंड के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन ने रांची स्थित जैक सभागार से रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा की। इस बार साइंस में 79.26 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं, जबकि कॉमर्स में 91.2 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए।मंत्री रामदास सोरेन ने रिजल्ट जारी करने के बाद कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। पिछले साल साइंस में 72.79 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जो इस बार बढ़कर 79.2 6 प्रतिशत हो गया। वहीं, कॉमर्स में पिछले साल 90.60 प्रतिशत रिजल्ट रहा था, जो इस बार बढ़कर 91. 02 प्रतिशत हो गया है। इसके लिए विभाग के साथ-साथ छात्र और उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।मंत्री ने कहा कि आज देश शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है। राज्य गठन के 25 साल हो गये, लेकिन जो शिक्षा व्यवस्था विरासत में मिली थी, वह अपेक्षाकृत कमजोर थी। लेकिन अब समय आ गया है कि हम एक ऐसी सशक्त और समावेशी शिक्षा प्रणाली विकसित करें, जो राज्य के प्रत्येक छात्र तक पहुंचे। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले समय में झारखंड के विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अन्य प्रदेशों में जाने की आवश्यकता न पड़े। राज्य में ही गुणवत्तापूर्ण, तकनीकी, व्यावसायिक, और उच्च शिक्षा की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें