मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों के लिए मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हफ्तेभर से जारी बारिश की रफ्तार रविवार से धीमी पड़ गई है। रायपुर के लालपुर स्थित मौसम विभाग के अनुसार सिनॉप्टिक सिस्टम के बदलाव के चलते अगले पांच दिन मौसम सूखा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र के मुंबई, अहमदनगर, अलीगढ़ और ओडिशा तक पहुंच गई है।मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।इस बीच पूर्वोत्तर भारत पर बना ट्रफ यानी कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर पड़ गया है, जिससे व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम हो गई है। अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। यानी इस दौरान बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना नहीं है। अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ेगी। सिनॉप्टिक सिस्टम का उपयोग मौसम पूर्वानुमान के लिए किया जाता है।मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर की स्पीड से हवा चलने की संभावना है, वहीं बिलासपुर संभाग के जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।पिछले 24 घंटे में प्रदेश का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में रहा। कोरबा जिले में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें