मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुर: मंझगवां इलाके में बारातियों से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जबलपुर, । मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर जिले के मंझगवां थाना

क्षेत्र में शनिवार तड़के बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पटल गई।

इस हादसे में 20 से ज्यादा बाराती घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके

पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों

में 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी

है।

पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार,

भंडारा गांव से गड़ारी परिवार की बारात लेकर बघराजी जा बस शनिवार तड़के

ग्राम आमाडोंगरी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चारों तरफ चीख

पुकार मच गई। जानकारी लगते ही मझगंवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और

एम्बुलेंस 108 की मदद से घायलों को मझगंवा अस्पताल में भर्ती करवाया।

घायलों में 12 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के

बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रैफर किया गया है।

मझगवां

थाना प्रभारी आदित्य धुर्वे ने बताया कि गड़ारी समाज के परिवार में विवाह

था। बारात भंडारा से बघराजी जा रही थी। बस में करीब 35 से 40 बाराती बैठे

हुए थे। आमाडोंगरी गांव के पास बारातियों से भरी बस पलट गई। घटना में किसी

की मौत नहीं हुई है, लेकिन 20 से ज्यादा बाराती घायल हुए हैं, जिसमें कुछ

की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल बारातियों को इलाज के लिए

मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। बस को क्रेन के माध्यम से थाने

लाकर जब्त किया गया है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की

जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें