मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:29 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः मकर सक्रांति पर नर्मदा के घाटों पर नौका संचालन प्रतिबंधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जबलपुरः मकर सक्रांति पर नर्मदा के घाटों पर नौका संचालन प्रतिबंधित

जबलपुर। मध्य प्रदेश में आज बुधवार से मकर संक्रांति का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। जबलपुर में जबलपुर जिला प्रशासन ने मकर संक्रांति पर 14 और 15 जनवरी को ग्वारीघाट, जिलहरीघाट, तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट, भेड़ाघाट एवं सरस्वती घाट में नौका संचालन को पूर्णतः प्रतिबन्धित कर दिया है।

अपर जिला दण्डाधिकारी जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति पर स्नान और पूजा-अर्चना के लिये माँ नर्मदा के घाटों पर बड़ी संख्या में पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नौका संचालन पर लगाये गये इस प्रतिबंध से केवल नर्मदा तट पर बसे गांवों के निवासियों के परिवहन के लिये नियमित रूप से संचालित की जा रही नौकाओं को छूट रहेगी। शेष सभी नौकाओं के 14 और 15 जनवरी को संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

मोटरबोट और गोताखोर तैनात

मकर संक्रांति पर स्नान और पूजा अर्चना के लिये पहुँचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड को माँ नर्मदा के घाटों ग्वारीघाट, दरोगाघाट, खारीघाट, जिलहरीघाट, सिद्धघाट, उमाघाट, भेडाघाट, सरस्वतीघाट, लम्हेटाघाट एवं तिलवाराघाट पर 14 और 15 जनवरी को मोटरबोट एवं कुशल गोताखोरों को तैनात करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर ने आयुक्त नगर निगम जबलपुर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद भेड़ाघाट को भी स्थानीय स्तर पर घाटों पर गोताखोरों को तैनात करने के निर्देश दिये हैं। नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी भेडाघाट को घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, लाउड स्पीकर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। इसी जिला प्रशासन द्वारा सतर्कता के बतौर अधीक्षण यंत्री रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना (बरगी बांध) को मकर सक्रांति पर नर्मदा के जल स्तर को स्थिर रखने के निर्देश दिये गये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें