मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

म.प्र. के जैन समाज द्वारा 22 जनवरी को राम उत्सव मनाया जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जबलपुर जैन पंचायत सभा द्वारा 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर पूरे शहर में राम उत्सव भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन ने बताया की शहर में 51 जैन मंदिर निर्मित है। सभी जैन मंदिर के पदाधिकारी के साथ हुई एक बैठक के बाद यह निष्कर्ष निकला है कि 22 तारीख को सभी जैन मंदिरों कोविद्युत सजावट से मंदिरों को सजाया जाएगा, संध्या 7:00 बजे से 9:00 बजे तक सभी मंदिरों में एक साथ महा आरती का आयोजन किया जाएगा और मंदिर के पदाधिकारी मिष्ठान वितरण करेंगे । जैन पंचायत सभा के मंत्री अनिल जैन गुड्डा ने बताया कि पंचायत सभा की ओर से बड़े फवारा से कमानिया गेट तक दीपोत्सव मनाया जाएगा, यह उत्सव सभी सनातन धर्मबलम्बियों के साथ उत्सव के रूप मनाया जाएगा, जिसमें हजारों दिए प्रज्वलित किए जाएंगे। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाईजेशन के अध्यक्ष राजेश जैन रेमंड्स और राहुल बड़कुल ने बताया कि 22 तारीख को ही मालवीय चौक पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे और दीप प्रज्वलित कर मिष्ठान वितरण किया जाएगा। पंचायत सभा के सुजीत भाऊ ने बताया कि यह एक ऐसा अवसर 500 वर्ष बाद आया है और इसे सभी सनातनी राष्ट्र गर्व के रूप में मना रहे हैं।जैन पुराण में भी श्री राम कथा का उल्लेख है और हम सब शहर वासियों के साथ मिलकर इस उत्सव को मना रहे हैं ।जवाहर गंज जैन मंदिर के ट्रस्टी श्री प्रदीप जैन , शैलेश चौधरी अशोक सिंघाई ने बताया कि मंदिर के सामने विद्युत सज्जा की जाएगी 101 किलो मिष्ठान का वितरण किया जाएगा और भजन संध्या का आयोजन होगा ।संगम कॉलोनी जैन मंदिर के संरक्षक पवन जैन एवं अध्यक्ष आशीष जैन लालू ने बताया कि मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम उखरी चौकी के सामने रखा जाएगा ।जैन पंचायत सभा द्वारा आहूत बैठक में सभी 51 मंदिर के पदाधिकारी ने अपने विचार रखे और बताया कि सभी मंदिरों में आयोजन भी होंगे और मिष्ठान वितरण किया जाएगा । अमृत तीर्थ मंदिर के ट्रस्टी मुकेश फडीस एवं राजकुमार कक्कड़ ने कहा कि श्री राम की आराधना के साथ 201 किलोमिष्ठान का वितरण किया जाएगा।कचनार सिटी मंदिर में महा आरती के साथ अनिल जैन गुड्डा ने बताया कि सभी समाज के लोग अपने घरों से दीप प्रजुलते कर कचनार सिटी के शिव मंदिर में सम्मिलित होंगे।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष CA अखिलेश जैन और CA मनीष कौशल , शैलेश जैन, डॉ विमल जैन ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम का संचालन मुकेश फणीस ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें