मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

जेपी नड्डा 2 मई को अररिया से प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में भरेंगे हुंकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जेपी नड्डा 2 मई को अररिया से प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में भरेंगे हुंकार

जेपी नड्डा 2 मई को अररिया से प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में भरेंगे हुंकार

पटना ।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 मई को एनडीए की ओर से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में अररिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। जेपी नड्डा सिकटी विधानसभा के धर्मगंज स्थित मेला मैदान में हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुचेंगे, जिसके बाद साढ़े ग्यारह बजे धर्मगंज मेला मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर अररिया में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गईं हैं।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का चुनाव आगामी सात मई को होने है। अररिया लोकसभा में तीसरे चरण में मतदान होने है। इसको लेकर तैयारियां आखिरी चरण में है। वहीं अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में पीएम मोदी, सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, चिराग पासवान, जितन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, मनोज तिवारी, बिहार के मंत्री मंगल पांडे, विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत एनडीए के दर्जनों दिग्गजों ने अलग-अलग तिथियों पर अररिया पहुंचकर यहां के मतदाताओं से प्रदीप कुमार सिंह के समर्थन में वोट देने की अपील कर चुके है।2 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से पूर्व प्रदीप कुमार सिंह ने अररिया के लोगों से इस जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इन्होंने कहा कि 2 मई को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी अररिया आ रहे है। इसको लेकर मैं आप तमाम अररिया के मतदाताओ साथियों एवं एनडीए के कार्यकर्ताओं बंधु से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी द्वारा आयोजित इस जनसभा में उपस्थित होकर जनसभा को सुनने के लिए आमंत्रित करता हूं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें