मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के लखीसराय में आईटीबीपी जवान ने पिता की हत्या कर जान दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के लखीसराय में आईटीबीपी जवान ने पिता की हत्या कर जान दी

पटना। बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया थाना अंतर्गत खुटहा पूर्वी पंचायत स्थित चेतन टोला में मंगलवार रात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान विकास कुमार उर्फ नाटो कुमार (35 वर्ष) ने अपने पिता उदय शंकर सिंह (68 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी।परिजन ने बताया कि विकास की विधानसभा चुनाव में छपरा में ड्यूटी लगी थी। इसके बाद वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। मंगलवार को किसी बात को लेकर विकास और उसकी पत्नी के बीच विवाद होने लगा। पिता उदय शंकर सिंह बीच-बचाव करने पहुंचे और विकास को रोकने लगे। इससे विकास भड़क उठा और उसने पिस्टल निकालकर अपने पिता पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दाग दीं। पिता उदय शंकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को मारने के बाद वह अपने छोटे भाई और पत्नी की ओर भी बढ़ा। दोनों किसी तरह जान बचाते हुए घर से बाहर आ गए । इसके बाद विकास ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। बड़हिया थाना पुलिस ने घर को सील कर जांच की। थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें