मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:41 · नई दिल्ली संस्करण

अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एशिया कप से बाहर रखना मुश्किल था : अजीत अगरकर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि शुभमन गिल उपकप्तान होंगे। गिल जुलाई 2024 में भारत की ओर से आखिरी टी20 मैच खेले थे। चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के मुताबिक गिल का हाल के टी20 मैचों से बाहर रहना मुख्य रूप से शेड्यूल और अन्य प्रारूपों में व्यस्तताओं के कारण था, जिससे संजू सैमसन जैसे अन्य बल्लेबाजों के लिए रास्ता खुला।

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को टी20 टीम में भरपूर मौके मिले। वहीं, अभिषेक शर्मा ने भी इस बीच टी20 क्रिकेट में चमक बिखेरी।

एशिया कप के लिए संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा को भी मौका दिया गया है। अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "संजू इसलिए खेले, क्योंकि शुभमन और यशस्वी उस समय उपलब्ध नहीं थे। वहीं, अभिषेक के प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें एशिया कप से बाहर रखना मुश्किल है। उनकी गेंदबाजी भी उपयोगी है। शुभमन पिछली बार जब टी20 क्रिकेट खेले, तब वह उप-कप्तान थे। यह पिछले विश्व कप के बाद की बात है।"

यह पूछे जाने पर कि क्या गिल सीधे प्लेइंग इलेवन में वापसी करेंगे, अगरकर ने कहा, "कप्तान और कोच टीम के लिए सबसे अच्छे संतुलन पर फैसला लेंगे। दुबई पहुंचने के बाद, हमें थोड़ी और स्पष्टता मिलेगी। अभी अन्य विकल्प उपलब्ध हैं। शुभमन पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में हैं। संजू भी अच्छा कर रहे हैं। ऐसे में अभिषेक के साथ दो अच्छे विकल्प हैं।"

एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। टीम इंडिया अपना अभियान 10 सितंबर से शुरू करेगी। भारत का पहला मैच यूएई से होगा। इसके बाद 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 19 सितंबर को टीम इंडिया का सामना ओमान से होगा।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा और रिंकू सिंह।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें