मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

राजद के शासन में महिलाएं एवं बहन-बेटियों का घर से निकलना दूभर था: शीला मंडल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है।राजद केवल भ्रम फैलाने के लिए अनर्गल दावे कर रही है। बिहार में कानून का राज है, हमारे नेता न किसी को बचाते हैं और न किसी को फंसाते हैं। आपराधिक कृत्य करने वाले कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते हैं। शीला मंडल गुरुवार काे जदयू कार्यालय मं पत्रकाराें के सवालाें का जवाब दे रहीं थी।

उन्हाेंने कहा कि राजद को पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि उनके शासनकल में कितनी भयावह स्थिति थी। महिलाएं एवं बहन-बेटियों का घर से बाहर निकलना दूभर था।

माैके पर माैजूद मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा ने राजद के प्रतिरोध मार्च पर बयान देते हुए कहा कि लोकतंत्र में सभी को मार्च निकालने एवं अभिव्यक्ति का अधिकार प्राप्त है लेकिन कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर हाय तौबा मचाने वाली राजद को सबसे पहले अपने 15 वर्षो का काला इतिहास पलटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजद के जंगलराज में दलितों को निशाना बनाया जाता है और बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जाती थी। आज नीतीश सरकार में आपराधिक घटनाओं पर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई होती है और पीड़ितों को ससमय न्याय मिलता है। मौके पर विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्री लोकप्रकाश सिंह एवं प्रो नवीन आर्या चंद्रवंशी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें