मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

'वोटर अधिकार यात्रा' को घुसपैठियों की यात्रा कहना एकदम सही : उपेंद्र कुशवाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पटना। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' का शनिवार को आखिरी दिन रहा। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हुए। दूसरी ओर, इस यात्रा पर बयानों का दौर भी जारी है। अब, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने यात्रा पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि 'वोटर अधिकार यात्रा' से बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

आईएएनएस से बातचीत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अखिलेश यादव हों या फिर कोई दूसरे नेता, अगर यह लोग 'वोटर अधिकार यात्रा' में आ रहे हैं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

कुशवाहा के अनुसार, इंडी अलायंस के नेता जिन मुद्दों को लेकर 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं, उसका असर बिहार की जनता पर नहीं पड़ेगा। इनका मुद्दा ही आधारहीन है और आधारहीन मुद्दों से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। यात्रा निकालना उनका अधिकार है और वे निकाल रहे हैं। हाल में कई नेता उनकी यात्रा में शामिल हुए।

उन्होंने इंडी अलायंस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर विपक्ष को लगता है कि वे वोट का मुद्दा बनाकर चुनाव में भुनाने की कोशिश करेंगे तो वे गलत साबित होंगे। बिहार चुनाव में यह मुद्दा नहीं चलेगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर जनता कन्फ्यूज नहीं है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है।

चुनाव आयोग के नोटिस पर उन्होंने कहा कि विपक्ष को देखना चाहिए कि आयोग बहुत ही पारदर्शिता से काम कर रहा है। आयोग ने जो नोटिस दिया है, उस पर आपत्ति दर्ज कराने का भी समय है। आप आपत्ति दर्ज करा लीजिए। इसके बाद चुनाव आयोग देखेगा।

पीएम मोदी के खिलाफ दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं का स्तर कितना घटिया हो गया है। वे जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वैसी भाषा का प्रयोग इनके कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। विपक्ष चाहता है कि घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाए जाएं। लेकिन, संविधान में सिर्फ भारत के नागरिकों को वोट देने का अधिकार है। इसी कारण वोटर लिस्ट में सिर्फ भारतीय रहेंगे।

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन किया और कहा कि उन्होंने 'वोटर अधिकार यात्रा' को घुसपैठियों की यात्रा कहा है तो बिल्कुल सही है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयान पर कहा कि ये स्वार्थी लोगों का गठबंधन है। इसी कारण इस तरह की स्थिति होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें