मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सीआईआई अधिसूचित किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, आयकर विभाग ने अचल संपत्ति, प्रतिभूतियों और आभूषण

की बिक्री से होने वाले दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ की गणना के लिए चालू वित्त

वर्ष 2024-25 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (सीआईआई) को अधिसूचित किया

है।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की ओर से

शनिवार को जारी एक बयान के मुताबिक 24 मई, 2024 की अधिसूचना संख्या 44/2024

के माध्यम से चालू वित्त वर्ष 2024-2025 के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक

(सीआईआई) अधिसूचित किया गया है। सीबीडीटी की ओर से जारी अधिसूचना के

मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 और आकलन वर्ष 2025-26 के लिए सीआईआई 363 है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीआईआई 348 था, जबकि वित्त वर्ष

2022-23 के लिए यह 331 था।

उल्लेखनीय है कि लागत

मुद्रास्फीति सूचकांक (सीआईआई) का उपयोग करदाताओं द्वारा मुद्रास्फीति को

समायोजित करने के बाद पूंजीगत संपत्तियों की बिक्री से होने वाले लाभ की

गणना करने के लिए किया जाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें