मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

ध्वनि प्रदूषण के संबंध शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख़्ती से कराया जाए पालनः कलेक्टर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सोमवार ने कलेक्ट्रेट

सभाकक्ष में टीएल बैठक ली। इस दौरान सभी विभागों के लंबित कार्यों एवं

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा कर उनका समय-सीमा में निराकरण करने के

निर्देश दिए गए। उन्होंने इस दौरान ध्वनि प्रदूषण के संबंध शासन द्वारा

जारी निर्देशों का सख़्ती से पालन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि इनका

उल्लंघन करने वालों पर सभी एसडीएम, पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर कार्यवाही

करें।

कलेक्टर सिंह ने कहा कि आग लगने की

घटनाओं के रोकथाम के लिए प्रत्येक तहसील स्तर पर एक टीम बनाई जाए। स्कूल,

कॉलेज, कोचिंग, गेम ज़ोंस, मॉल, शासकीय भवनों एवं अन्य सभी सार्वजनिक स्थल

जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता हैं, ऐसे सभीं स्थलों की फायर

एनओसी का क्रॉस एग्जामिनेशन कर भ्रमण भी कर लें। इस प्रकार की घटना के

संज्ञान में आते ही टीम द्वारा क्विक रिस्पांस के तहत कार्यवाई होना चाहिए।

कलेक्टर

ने कहा कि आगामी समय में जिले के नदी, कुआँ, तालाबों, बाबड़ियों एवं अन्य

जलस्रोतों का सफाई अभियान चलाया जाना हैं इसके संबंध में सभी एसडीएम जगह

चिन्हित कर तैयारी पूरी कर लें। बैठक के दौरान एडीएम हिमांशु चंद्र, सभी

अनुविभागों के एसडीएम एवं सभी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें