मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

इसरो के 'पुष्पक' की लॉन्चिंग सफल, पृथ्वी पर वापस लाकर दोबारा किया जा सकता है इस विमान का प्रयोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इसरो के 'पुष्पक' की लॉन्चिंग सफल, पृथ्वी पर वापस लाकर दोबारा किया जा सकता है इस विमान का प्रयोग

नई

दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने

शुक्रवार सुबह कर्नाटक के चित्रदुर्ग में 'पुष्पक' विमान को सफलतापूर्वक

लैंड करवाया। इसरो ने एक्स हैंडल पोस्ट में यह जानकारी दी। 'पुष्पक'

एसयूवी के साइज का पंखों वाला रॉकेट है। इसे 'स्वदेशी स्पेश शटल' भी कहा जा

रहा है। ये रि-यूजेबल विमान है । इसे पृथ्वी पर वापस लाकर दोबारा इस्तेमाल

किया जा सकता है।

इसरो ने एक्स पर कहा कि रि-यूजेबल लॉन्च व्हीकल

(आरएलवी) टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आरएलवीएलईएक्स-02 लैंडिंग एक्सपेरिमेंट

के जरिए मील का पत्थर साबित हुआ। यह टेस्ट चित्रदुर्ग के एयरोनॉटिकल

टेस्ट रेंज (एटीआर) में सुबह 7ः10 बजे किया गया। 'पुष्पक' को वायुसेना के

हेलिकॉप्टर चुनूक से 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया।

इस मिशन

को विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (वीएसएससी) ने तरल प्रणोदन प्रणाली

केंद्र (एलपीएससी) और इसरो जड़त्व प्रणाली इकाई (आईआईएसयू) के साथ पूरा

किया था। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने इस जटिल मिशन के सफलतापूर्वक पूरा होने

के लिए टीम को बधाई दी। वीएसएससी के निदेशक डॉ. एस उन्नीकृष्णन नायर ने

यह सफलता भविष्य के ऑर्बिटल रि- प्रवेश मिशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण

कदम है। पुष्पक विमान मिशन की टीम का मार्गदर्शन सुनील पी, कार्यक्रम

निदेशक, उन्नत प्रौद्योगिकी और सिस्टम कार्यक्रम, वीएसएससी ने किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें