मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल सेना और फलस्तीनी लड़ाकों के बीच रफाह के बाहर संघर्ष जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शहर पर बड़े हमले और भारी हिंसा की आशंका से अमेरिका सहित पूरा विश्व हमले के खिलाफ

यरुशलम। मिस्त्र की सीमा पर स्थित रफाह शहर पर इजराइली सेना के

बड़े हमले और भारी हिंसा की आशंका से अमेरिका सहित पूरा विश्व इस हमले के

खिलाफ नजर आ रहा है। हालांकि रफाह के बाहरी इलाके में इजराइली सेना और

फलस्तीनी लड़ाकों के बीच भीषण लड़ाई जारी है। इस संघर्ष में दर्जनों लोग

मारे गए और घायल हुए हैं। इस बीच लगभग 1,10,000 लोगों के रफाह छोड़कर खान

यूनिस के नजदीक सुरक्षित स्थान पर जाने की सूचना है। संयुक्त राष्ट्र ने

रफाह में इजराइली कार्रवाई से भारी खून

खराबे की आशंका

जताते हुए गंभीर चिंता जताई है। इजराइल की युद्ध संबंधी निर्णय लेने वाली

कैबिनेट ने रफाह में सैन्य कार्रवाई को बढ़ाने से संबंधित प्रस्ताव पारित

कर दिया है। सोमवार से रफाह के पूर्वी भाग में इजराइली सेना की कार्रवाई चल

रही थी। अब माना जा रहा है कि इजराइली सेना किसी भी समय बड़ा हमला बोलकर

रफाह शहर में घुस सकती है। इस दौरान हमास और इस्लामिक जिहाद ग्रुप के

लड़ाकों से उसका टकराव हो सकता है। इस टकराव में बड़ी संख्या में निर्दोष

फलस्तीनी मारे जा सकते हैं। इस समय करीब 13 लाख बेघर फलस्तीनी रफाह में शरण

लिए हुए हैं। भारी खूनखराबे की आशंका से अमेरिका सहित दुनिया के लगभग सभी

देश रफाह में इजराइल की कार्रवाई के खिलाफ हैं लेकिन इजराइल बिना किसी के

समर्थन के अकेले ही लड़ने को तैयार है। इस बीच इजराइली सेना ने रफाह

क्रॉसिंग पर खाद्य पदार्थों से लदे ट्रक रोक दिए।

रफाह पर

कार्रवाई से पहले राहत सामग्री लेकर जा रहे इन ट्रकों को रोका गया है। इसके

कारण गाजा में लोगों के भूखमरी का खतरा पैदा हो गया है। साथ ही इन ट्रकों

में लदा सामान भी खराब हो रहा है। इस बीच संयुक्त राष्ट्र आमसभा अब फलस्तीन

को नए अधिकार और सुविधाएं देने पर विचार करेगी। साथ ही सुरक्षा परिषद से

अनुरोध करेगी कि वह फलस्तीन को संयुक्त राष्ट्र के 194 वें सदस्य के रूप

में मान्यता दे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें