मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

अजीत डोभाल ने इजराइल में बेंजामिन नेतन्याहू से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजा में जारी लड़ाई समेत कई मुद्दों पर की बातचीत

तेल

अवीव। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

इजराइल में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से सोमवार को

मुलाकात कर गाजा समेत कई मुद्दों पर वार्ता की। नेतन्याहू ने गाजा पट्टी

में जारी युद्ध की जानकारी अजीत डोभाल के साथ साझा की। इसके अलावा दोनों

देशों की ओर से बंधकों को रिहाई और मानवीय सहायता के मुद्दे पर भी चर्चा

हुई।

इस मुलाकात की जानकारी इजराइल के प्रधानमंत्री की

सोशल मीडिया हैंडल एक्स के जरिए दी गई। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा

परिषद के निदेशक, प्रधानमंत्री के विदेश नीति सलाहकार और इजराइल में भारतीय

राजदूत ने भी हिस्सा लिया।

रमजान के महीने में हमास प्रमुख

ने एक बार फिर गाजा में युद्धविराम की मांग पर जोर दिया है। हमास प्रमुख

इस्माइल हानियेह ने रविवार को कहा कि हम गाजा में युद्धविराम के समझौते को

पूरा करने के लिए इजरायल के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि

गाजा में युद्धविमार को लेकर कई बार मध्यस्थता विफल रही है। मैं स्पष्ट रूप

से कहता हूं कि गाजा में युद्धविराम के लिए किसी भी समझौते पर बात नहीं

बनने के लिए इजरायल की जिम्मेदारी है, लेकिन इसके बावजूद हम युद्धविराम पर

बातचीत जारी रखने के लिए तैयार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें