मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल के हमले में हिजबुल्लाह की मिसाइल टीम का प्रमुख सदस्य अनीसी मारा गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बेरूत। गाजा में आतंकी संगठन हमास का साथ दे रहा ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को इजराइल ने खून के आंसू बहाने के लिए मजबूर कर दिया है। हिजबुल्लाह सरगना नसरल्लाह के मारे जाने के बाद अब उसके बाकी गुर्गे एक-एक कर ढेर हो रहे हैं। इजराइल की एयर स्ट्राइक में अब महमूद युसेफ अनीसी मारा गया है। वह लेबनान में हिजबुल्लाह की सटीक-निर्देशित मिसाइल निर्माण शृंखला का प्रमुख आतंकवादी था।इजराइल सुरक्षा बलों (आईडीएफ) के एक्स हैंडल में यह जानकारी दी गई है। आईडीएफ के अनुसार, अनीसी 15 साल पहले हिजबुल्लाह में शामिल हुआ था। उसे घातक हथियारों के निर्माण में महारत हासिल थी। आईडीएफ ने कहा है कि हिजबुल्लाह के खात्मे का अभियान जारी रहेगा।इस बीच द टाइम्स ऑफ इजराइल ने न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि इजराइल के लड़ाकू विमानों ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में बम गिराकर हिजबुल्लाह के हशेम सफीदीन के भूमिगत बंकर को निशाना बनाया। इस बंकर में सफीदीन के साथ वरिष्ठ हिजबुल्लाह नेता भी थे।आईडीएफ का कहना है कि वेस्ट बैंक में फाइटर जेट के दुर्लभ हमले में हमास के कई गुर्गे भी मारे गए। फाइटर जेट ने गुरुवार देररात तुलकेरेम में हमला किया। फिलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। आईडीएफ और शिन बेट ने संयुक्त बयान में कहा है कि तुलकेरेम में हमास के शीर्ष कमांडर जही यासर अब्द अल-रज़ेक औफी और कई अन्य गुर्गों को निशाना बनाया गया।खामेनेई की तकरीर पर नजरईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई आज (शुक्रवार) की नमाज का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर वह अपनी तकरीर में इजराइल पर चर्चा कर सकते हैं। उनकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सर्वोच्च नेता मध्य तेहरान में इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला मस्जिद में प्रार्थना में मुसलमानों का नेतृत्व करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें