मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

इजरायल-ईरान संघर्ष के हालात पर भारत की दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। भारत ने इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष की

स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय की ओर से पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए एक

वक्तव्य जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि इजराइल और ईरान के बीच

बढ़ती शत्रुता से भारत गंभीर रूप से चिंतित है। इससे क्षेत्र में शांति और

सुरक्षा को खतरा है। हम तत्काल तनाव कम करने, संयम बरतने, हिंसा से पीछे

हटने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान करते हैं।

मंत्रालय

ने कहा कि बदलती परिस्थिति पर करीबी से नजर बनाए हुए हैं। इस क्षेत्र से

जुड़े भारतीय दूतावास भारतीय समुदाय के साथ निकट संपर्क में हैं। यह

महत्वपूर्ण है कि क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बनी रहे।

उल्लेखनीय

है कि ईरान ने रविवार सुबह इजराइल पर दो सौ से अधिक मिसाइल और ड्रोन दागे

हैं। सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हमले के बाद इसे जवाबी

कार्रवाई बताया जा रहा है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स

(आईआरजीसी) के मुताबिक यह लक्षित निशाने के साथ किया गया हमला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें