मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

इजराइल ने हिजबुल्ला को निशाना बनाकर बेरूत पर किया हवाई हमला, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बेरूत,। इजराइल ने मंगलवार को हिजबुल्ला को निशाना बनाते हुए

बेरूत पर हवाई हमला किया जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसी के

साथ इजराइल का लेबनान में सक्रिय चरमपंथी समूह हिजबुल्ला के साथ तनाव बढ़

गया है।

इजराइल की सेना ने कहा कि यह हमला उसके नियंत्रण वाले गोलान

हाइट्स क्षेत्र में गत सप्ताहांत रॉकेट से हमला करने और 12 बच्चों एवं

किशोरों की मौत के साथ-साथ अन्य हमलों में कई इजराइली नागरिकों की मौत के

लिए जिम्मेदार आतंकी कमांडर के ठिकाने को निशाना बनाकर किया गया।

इजराइल

ने बीते शनिवार को मजदल शम्स शहर में हुए रॉकेट हमले के लिए हिजबुल्ला को

जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, चरमपंथी संगठन ने हमले में अपनी भूमिका से

इनकार किया है। इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने मंगलवार के हमले के

तुरंत बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘हिजबुल्ला ने

अपनी हदें पार कर दी है।’’

लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी

ने बताया कि ड्रोन से किए गए इस हमले में तीन रॉकेट दागे गए, जिसमें एक

महिला की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर

है।

एजेंसी के मुताबिक, घायलों को पास के अस्पतालों में ले जाया

गया। विस्फोट स्थल के पास स्थित बहमन अस्पताल ने लोगों से रक्तदान करने का

आह्वान किया।

यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि जिस पर हमला किया गया है उसकी हमले में मौत हुई या घायल हुआ है।

हिजबुल्ला

के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को बेरूत के दक्षिण में हिजबुल्ला

के गढ़ पर इजराइली हवाई हमला हुआ, जिससे नुकसान हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें