मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका का कड़ा रुख देख इजराइल इरेज क्रॉसिंग खोलने पर सहमत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाशिंगटन, अमेरिका के बाइडेन प्रशासन ने गुरुवार देररात कहा कि

इजराइल गाजा में सहायता के लिए इरेज क्रॉसिंग खोलने पर सहमत हो गया है। यह

कदम एन्क्लेव में गंभीर मानवीय संकट पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की

बढ़ती निराशा को कम करने के उद्देश्य से प्रतीत होता है।

न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इजराइली सरकार ने बाइडेन

प्रशासन के इस बयान पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। यह बयान राष्ट्रपति

बाइडेन की प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ तनावपूर्ण फोन कॉल के

कुछ घंटों बाद आया। कॉल के दौरान बाइडेन ने इजराइल से कहा कि भविष्य में

समर्थन इस पर निर्भर होगा कि गाजा में मानवीय स्थिति के बारे में उनकी

चिंता को किस नजरिये से देखता है।

अमेरिकी राष्ट्रीय

सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा कि राष्ट्रपति बाइडेन के

आग्रह पर इजराइल ने उत्तरी गाजा में सहायता की पहुंचाने के लिए इरेज

क्रॉसिंग को खोलने, एन्क्लेव में सीधी सहायता के लिए अशदोद बंदरगाह का

उपयोग करने और जॉर्डन से डिलीवरी में उल्लेखनीय वृद्धि करने पर सहमति

व्यक्त की है। प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने कहा है कि क्रासिंग को तत्काल

खोलने की जरूरत है।

द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, इजराइल

की युद्ध कैबिनेट ने उपायों को मंजूरी देने के लिए स्थानीय समयानुसार

शुक्रवार सुबह निर्णय लिया। यह जानकारी टाइम्स ऑफ इजराइल अखबार ने भी अपनी

वेबसाइट पर साझा की है। इस अखबार के अनुसार, इरेज क्रॉसिंग और अशदोद

बंदरगाह के अस्थायी उपयोग की अनुमति दी गई है। यह बंदरगाह इजराइल के

भू-मध्य सागरीय तट पर गाजा से लगभग 16 मील उत्तर में स्थित है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें