मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

इस बार रोचक होगा हजारीबाग का लोकसभा चुनाव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इस बार रोचक होगा हजारीबाग का लोकसभा चुनाव

इस बार रोचक होगा हजारीबाग का लोकसभा चुनाव

रांची: इस बार हजारीबाग लोकसभा चुनाव बेहद रोचक होने वाली है। हजारीबाग को लेकर एक बात तो लगभग तय है कि इस बार जीत चाहे किसी दल या गठबंधन की हो, हजारीबाग को सांसद के रूप में एक नया चेहरा मिलने जा रहा है। कांग्रेस ने मांडू के भाजपा विधायक और सचेतक रहे जेपी पटेल को अपने पाले में लाकर अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। ऐसे में 2019 में हजारीबाग लोकसभा सीट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली पार्टी भाजपा के लिए हजारीबाग की लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला का सामना कर पड़ सकता है।

दूसरी ओर अब लगभग यह तय हो गया है कि हजारीबाग की सीट इंडी ब्लॉक में कांग्रेस को मिलेगी और पार्टी के संभावित उम्मीदवार हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में आये जयप्रकाश भाई पटेल होंगे। संकेत यह भी मिल रहा है कि सीपीआई के नेता और पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता इस बार चुनाव मैदान में न उतरे। ऐसे में इस बात की संभावना बढ़ गयी है कि इस बार हजारीबाग लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के दो नए चेहरे के बीच हो। एक तरफ एनडीए की ओर से भाजपा के प्रत्याशी मनीष जायसवाल हो तो दूसरी ओर इंडी की ओर से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश भाई पटेल है। मालुम हो की 2019 में तो हजारीबाग लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयंत सिन्हा को 07 लाख 28 हजार 798 (67.42%) वोट मिले थे और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को एकतरफा मुकाबले में 04 लाख 79 हजार 548 मतों से हरा दिया था। 2019 में बंपर जीत के बावजूद जयंत सिन्हा की जगह भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हजारीबाग से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें