मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

सिंचाई विभाग के खिलाफ किसानों का विरोध,सौ एकड़ से ज्यादा खेत में लगी फसल बर्बाद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिंचाई विभाग के खिलाफ किसानों का  विरोध,सौ एकड़ से ज्यादा खेत में लगी फसल बर्बाद

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के तिरसकुंड पंचायत के महिषाकोल नहर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण सौ एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि प्रभावित हो गई है। नहर में बने गड्ढे की वजह से पानी खेतों में घुस गया। जिससे किसानों के खेत में लगाए गए धान, मक्का, भिंडी और मटर की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने तीन महीने पहले सिंचाई विभाग को इस समस्या के बारे में सूचित किया था, लेकिन विभाग ने बिना किसी जांच के नहर से पानी छोड़ दिया, जिसके कारण उनके खेतों में पानी भर गया और फसलें नष्ट हो गईं। ग्रामीणों ने अब सिंचाई विभाग और आपदा विभाग से मुआवजे की मांग की है। प्रभावित किसानों में मन्नू पासवान, इनर देव मंडल, मोहम्मद बेचन, मनोज ततमा, लखीचंद मंडल, शोभानंद मंडल, मेंडल मंडल, तबरेज आलम, विनोद मंडल, अनिल मंडल, अरुण पासवान, सुनील ठाकुर, राज कुमार मंडल जैसे लोग शामिल हैं। इन किसानों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा देने की अपील की है और इस लापरवाही के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें