मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

इरडा ने एचडीएफसी लाइफ पर 2 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण

(इरडा) ने एचडीएफसी लाइफ पर सख्‍त कार्रवाई की है। नियामक ने नियमों का

उल्लंघन करने के लिए 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक करोड़ रुपये

का जुर्माना पॉलिसीधारकों के हितों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए

और सेवाओं के आउटसोर्सिंग में अनियमितताओं के कारण नियामक ने एक करोड़

रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

एचडीएफसी लाइफ ने रेगुलेटरी

फाइलिंग में जानकारी दी है कि इरडा नियमों का उल्लंघन करने के लिए उसके ऊपर

कुल 2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। कंपनी के मुताबिक नियामक ने

सितंबर, 2020 में वित्त वर्ष 2017-18, 2018-19, और 2019-20 को कवर करते हुए

किए गए ऑनसाइट निरीक्षण के बाद जुर्माने की यह कार्रवाई की गई है। कंपनी

के मुताबिक इरडा ने एक अगस्त, 2024 को जुर्माने का यह आदेश जारी किया था,

जिसमें कहा गया था कि एक करोड़ रुपये का जुर्माना पॉलिसीधारकों के हितों की

सुरक्षा से संबंधित मुद्दों के लिए लगाया गया है। इसके अलावा सेवाओं के

आउटसोर्सिंग में अनियमितताओं के कारण नियामक ने एक करोड़ रुपये का जुर्माना

लगाया है।

बीमा नियामक ने कंपनी को अतिरिक्त दिशा-निर्देश और सलाह

जारी की है। एचडीएफसी लाइफ को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित समय

सीमा के भीतर इन दिशा-निर्देशों का पालन करे। इसके साथ ही पहचानी गई कमियों

को दूर करे और नियामक मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करे। भारतीय बीमा

नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) भारत में बीमा क्षेत्र का पर्यवेक्षण और

विकास करने वाला एक वैधानिक निकाय है। इसका गठन संसद के बीमा नियामक और

विकास प्राधिकरण अधिनियम, 1999 के तहत किया गया है। इरडा का मुख्य उद्देश्य

पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करना और बीमा उद्योग को नियंत्रित करना

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें