मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से आईआरसीटीसी कराएगा सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। भारतीय रेलवे के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म

कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने श्रद्धालुओं की अपार मांग को ध्यान में रखते हुए

इस बार सप्त ज्योतिर्लिंग दर्शन ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह यात्रा

एक जून को जयपुर से रवाना होकर वाया अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और

उदयपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी। इस यात्रा की अवधि 11 दिन की है जिसमें

नागेश्वर (द्वारिका), सोमनाथ, त्रयम्बकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर,

महाकालेश्वर एवं ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ साथ भेंट द्वारका

एवं द्वारकाधीश मंदिर को देखने का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी के

संयुक्त महाप्रबंधक/पर्यटन योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि भारत गौरव

टूरिस्ट ट्रेन का यह रैक पूर्णतया तृतीय श्रेणी वातानुकूलित यात्री बोगी से

सुसज्जित है जिससे कि इस गर्मी के मौसम में यात्रियों को कोई असुविधा न

होगी। यात्रा को दो श्रेणियों ‘स्टैण्डर्ड केटेगरी’ व ‘कंफर्ट केटेगरी’ में

विभाजित किया गया है। स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 26,630 रुपये रखा गया

है जिसमे ए सी ट्रेन, नॉन- एसी आवास तथा नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी।

कंफर्ट केटेगरी का मूल्य 31,500 रुपये रखा गया है जिसके अंतर्गत एसी ट्रेन

के साथ एसी आवास एवं एसी बसों की सुविधा मिलेगी। यह यात्रा 01.06.24 को

जयपुर से रवाना होकर 11.06.24 को जयपुर पहुंचेगी।

कन्फर्म बर्थ के

साथ-साथ, होटल-आवास, खानपान सेवा, ट्रांसपोर्टेशन व मन्दिर दर्शन की सुविधा

भी प्रदान करवाई जाएगी। इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस

यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार

पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

यात्री

इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 से

भी प्राप्त कर सकते हैं I इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की

वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है I इसके अलावा आईआरसीटीसी

क्षेत्रीय कार्यालय: 708, 7 वी मंजिल क्रिस्टल मॉल, बनीपार्क, कलेक्ट्रेट

सर्किल के पास जयपुर, (राजस्थान) में आकर भी करवा सकते है I सम्बंधित विवरण

फ़ोन न. 9001094705, 8595930998 से भी लिया जा सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें