मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप डेढ़ घंटे की रुकावट के बाद बहाल, टिकट बुकिंग फिर शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप डेढ़ घंटे की रुकावट के बाद बहाल, टिकट बुकिंग फिर शुरू

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट और मोबाइल ऐप गुरुवार को डाउन हो गई। हालांकि लगभग डेढ़ घंटे ठप रहने के बाद अब दोनों सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। सभी सेवाएं पूरी तरह से बहाल हो गई हैं।आईआरसीटीसी की वेबसाइट के माध्यम से टिकट बुक करने में समस्या आने पर कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत दर्ज की। उन्होंने लिखा कि वह टिकट बुक नहीं कर पा रहे हैं।ऑनलाइन आउटेज को ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउन डिटेक्टर ने आउटेज रिपोर्ट में उछाल दिखाया। इसमें 2,500 से ज़्यादा उपयोगकर्ता प्रभावित हुए। ज़्यादातर शिकायतें वेबसाइट को लेकर थीं, जबकि 28 प्रतिशत रिपोर्ट मोबाइल ऐप से संबंधित थीं।ऐप का इस्तेमाल करने वालों को टिकट बुक करने के समय एक त्रुटि संदेश मिला। इसमें लिखा था कि रखरखाव गतिविधि के कारण कार्रवाई करने में असमर्थ है। आईआरसीटीसी की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें